फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Number of ventilators in civil hospital is five

नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटरों की संख्या हुई पांच

Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Number of ventilators in civil hospital is five
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी डॉ. आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
निर्माण के बाद वेंटिलेटर की सुविधा से तरस रहे नागरिक अस्पताल को अब पांच वेंटिलेटर मिल गए हैं। तीन वेंटिलेटर 12 मई को मिले थे, जबकि दो वेंटिलेटर वीरवार को मिले। कोविड-19 के तहत की गई सुविधा का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि छह डाटा एंट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी नागरिक अस्पताल में लगाई जाएगी। यदि और कर्मचारियों की जरूरत हुई तो अस्पताल प्रशासन उनसे मांग सकता है। स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देखते हुए नागरिक अस्पताल को 12 मई को तीन वेंटिलेटर स्वास्थ्य मुख्यालय द्वारा भेज गए थे। अब दो और वेंटिलेटर मुख्यालय द्वारा भिजवाए गए हैं। कोरोना संक्रमित किसी भी गंभीर मरीज को अब नागरिक अस्पताल में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। डीसी ने सिविल सर्जन को कोरोना की रोकथाम के लिए हर प्रकार के उपकरणों की खरीद करने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को किसी भी प्रकार के इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना चाहिए। इसके लिए जो सुविधा अस्पताल को चाहिए, वह उनसे मांग सकते हैं। जिला प्रशासन हर प्रकार की सुविधा अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने ऑक्सीजन टैंक से लेकर कोविड वार्ड का दौरा किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। नई बिल्डिंग में बने ऑक्सीजन टैंक को भरवाकर रखें तथा 50 ऑक्सीजन सिलेंडर भी अलग से तैयार रखें। जिलाधीश ने चिकित्सकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें कोरोना योद्धा बताया और कहा कि कोरोना के खिलाफ चिकित्सकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम के बजट से खरीद सकेंगे उपकरण
डीसी ने कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग के पास एनएचएम के तहत बजट उपलब्ध है तो वह इस बजट से चिकित्सा उपकरणों की खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी यदि किसी प्रकार के बजट की जरूरत हो तो जिला प्रशासन को बताया जाए। सरकार की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर प्रकार से बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. जेके मान, डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. पालेराम कटारिया भी मौजूद रहे।

ऑक्सीजन टैंक से जुड़े ऑपरेशन थिएटर और वार्ड
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। नई बिल्डिंग के सभी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर को सीधा ऑक्सीजन टैंक से जोड़ा गया है। पुरानी बिल्डिंग में भी जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक ऑक्सीजन सिलिंडरों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमित मरीज के लिए नागरिक अस्पताल में हर प्रकार की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed