फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NSS camp of Government Polytechnic Narwana started in Barhanpur

Jind News: गतिविधियों में भागीदारी निभाने का आह्वान

Fri, 13 Mar 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
NSS camp of Government Polytechnic Narwana started in Barhanpur
13जेएनडी09: एनएसएस विशेष शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर गांव बढ़नपुर में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ हुई।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार ने एनएसएस के उद्देश्यों, शिविर के महत्व और समाज सेवा में युवाओं की भूमिका की जानकारी इस प्रकार के शिविर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव विकसित करते हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सह कार्यक्रम अधिकारी जगबीर सिंह ने युवाओं को समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। दोपहर में सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव बढ़नपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। शिविर के अंत में स्वयंसेवकों के लिए एनएसएस प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन लाल शर्मा, नरेश शर्मा, रणधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed