फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now treatment will be available in the OPD of the Civil Hospital through token number.

Jind News: नागरिक अस्पताल की ओपीडी में अब टोकन नंबर से मिलेगा इलाज

Thu, 26 Feb 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now treatment will be available in the OPD of the Civil Hospital through token number.
25जेएनडी01: नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
जींद। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ और टोकन व्यवस्था की अनदेखी की मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी रघुवीर पूनिया (पीएमओ) ने विभाग प्रभारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी-अपनी ओपीडी में समय पर उपस्थित रहें और टोकन के अनुसार ही मरीजों को देखें। किसी भी परिस्थिति में बाद में आने वाले मरीज को पहले देखने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कई बार शिकायत सामने आई थी कि जिन मरीजों का टोकन बाद में होता है उन्हें पहले दिखा दिया जाता है। इससे पहले से लाइन में लगे मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। अस्पताल में टोकन व्यवस्था को पारदर्शिता और अनुशासन के साथ लागू किया जाए ताकि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन सैंकड़ों मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। टोकन प्रणाली लागू होने के बावजूद यदि उसका सही पालन न हो तो अव्यवस्था और असंतोष की स्थिति बन जाती है। ऐसे में प्रशासन के इस कदम को व्यवस्था सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

मरीजों में कहासुनी भी हो चुकी
पीएमओ रघुवीर पूनिया ने कहा कि अस्पताल में कई मरीजों से शिकायत मिली थी कि टोकन का नंबर बाद में होने वाले मरीजों को पहले ही चिकित्सकों से दिखाया जा रहा है। इसको लेकर कई बार मरीजों में कहासुनी भी हो चुकी है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए टोकन व्यवस्था के अनुसार ही मरीजों को देखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed