फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now roadways drivers will not drive buses if they are overloaded.Now roadways drivers will not drive buses if they are overloaded.

Jind News: अब ओवरलोड होने पर बस नहीं चलाएंगे रोडवेज चालक

Sat, 10 Aug 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Now roadways drivers will not drive buses if they are overloaded.Now roadways drivers will not drive buses if they are overloaded.
10जेएनडी14: बैठक में मौजूद हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के सदस्य। संवाद
जींद। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी कमेटी की बैठक शनिवार को जींद डिपो के यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह व राज्य सचिव अजमेर सिंह कटारिया ने की। बैठक में मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पूर्व में दिए ज्ञापन में कर्मचारियों से संबंधित छह मांगों को पूरा करने पर चर्चा की गई। इसमें परिचालक पे ग्रेड, जोखिम भत्ता, बोनस, चालक पे ग्रेड, वर्दी-जूता व धुलाई भत्ता, रिटायर्ड कर्मचारियों को बसों में फ्री यात्रा, 2016 के चालकों को पक्का करने की मुख्य मांग थी।
विज्ञापन


राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में अब मांगों को लेकर 16 अगस्त को हरियाणा रोडवेज जागृति मंच मुख्यमंत्री के नाम जिलास्तर पर सभी डिपो महाप्रबंधकों के माध्यम से डीसी, एसपी और जिला श्रम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेगा। 27 अगस्त से राज्य परिवहन विभाग में कार्यरत चालक व परिचालक ड्यूटी के दौरान अपनी बसों में सीटों की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाना शुरू करेंगे। अगर बस ओवरलोड हो जाती हैं तो चालक व परिचालक उसी स्थान पर अपनी बस को रोककर यात्रियों को इस बारे में समझाने का प्रयास करेंगे। इसकी जानकारी डायल 112 पर कॉल करके पुलिस प्रशासन को देंगे। उन्होंने बताया कि बस को ओवरलोड चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के नियम का उल्लंघन है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी चालक-परिचालक को बस को ओवरलोड करके चलाने के लिए मजबूर करते हैं। अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो यूनियन हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर रामधन, प्रीतम बागड़ी, सुरेंद्र, अमन जांगड़ा मौजूद रहे।

10जेएनडी14: बैठक में मौजूद हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के सदस्य। संवाद

10जेएनडी14: बैठक में मौजूद हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed