{"_id":"65d8ffd2f8255f99bc032d59","slug":"now-panchayat-of-khap-representatives-will-be-held-on-25th-regarding-the-head-of-jat-dharmarth-sabha-jind-news-c-199-1-sroh1007-113424-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान को लेकर अब 25 को होगी खाप प्रतिनिधियों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान को लेकर अब 25 को होगी खाप प्रतिनिधियों की पंचायत
Sat, 24 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला की संचालक कमेटी जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान के चुनाव में जो गलती 15 फरवरी को हुई थी, उसे सुधारने के लिए अब 25 फरवरी को फिर एक पंचायत बुलाई गई है। इस पंचायत में खापों के प्रतिनिधि और जाट धर्मार्थ सभा के आजीवन सदस्य भाग लेंगे। जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी का कार्यकाल 17 फरवरी को पूरा हो चुका है। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सभा में विवाद की स्थिति पहली बार हुई है। इस विवाद के निपटारे के लिए 15 फरवरी को जाट धर्मशाला में एक पंचायत बुलाई गई थी। इसमें खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों के अलावा जाट धर्मार्थ सभा के आजीवन सदस्य शामिल हुए थे। 15 फरवरी को हुई पंचायत में सर्वसम्मति से ईक्क्स गांव के हरपाल ढुल को जाट धर्मार्थ सभा का प्रधान चुना गया था। बाद में पता चला कि हरपाल ढुल जाट धर्मार्थ सभा के सदस्य ही नहीं हैं। सभा का संविधान साफ कहता है कि प्रधान और दूसरे पदाधिकारी वही बन सकते हैं, जो सभा के आजीवन सदस्य हों। इस कारण अब जाट धर्मार्थ सभा की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है।
अब 25 को बुलाई बड़ी महापंचायत
अब 25 फरवरी को फिर खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों और जाट सभा के आजीवन सदस्यों की पंचायत जाट धर्मशाला में बुलाई गई है। इसमें सभा के प्रधान पद पर सभा के किसी आजीवन सदस्य को सर्वसम्मति से चुना जाए। अगर सर्वसम्मति से प्रधान का चुनाव हो जाता है, तो सभा में प्रशासक की नियुक्ति टल जाएगी और जाट सभा का वह रिकॉर्ड भी बरकरार रहेगा, जिसमें आज तक कभी भी प्रधान और दूसरे पदाधिकारी के चुनाव में मतदान की नौबत नहीं आई है। संस्था में सर्वसम्मति की परंपरा कायम रहे, इसीलिए 25 फरवरी को फिर खापों के प्रतिनिधियों और सभा के आजीवन सदस्यों की पंचायत बुलाई गई है।