फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now BJP Leaders will talk to farmers protesting against Farm laws

आंदोलन कर रहे किसानों को समझाएंगे भाजपा नेता, कहा-कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से शुरू हुआ झूठ 

Sat, 27 Feb 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Now BJP Leaders will talk to farmers protesting against Farm laws
जींद में मीटिंग करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अब भाजपा भी राजनीतिक रूप से सक्रिय होगी। इसके लिए भाजपा उन किसानों से संपर्क साधेगी, जो आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए भाजपा ने मीटिंग कर योजना तैयार की है। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि अब यह आंदोलन किसान का नहीं, राजनीतिक हो गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी भी लोगों को कृषि कानूनों के फायदे समझाने के लिए मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन


डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। यह झूठ पंजाब से शुरू हुआ, कयोंकि वहां कांग्रेस की सरकार है और हरियाणा तक पहुंचा है। इसके लिए भाजपा मंडल स्तर पर कार्यक्रम चलाएगी। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि फिलहाल बड़े कार्यक्रम करने पर हंगामा हो सकता है। ऐसे में भाजपा के नेता तीन-चार किसानों को एक बार में कृषि कानूनों की वास्तविकता की जानकारी देंगे। उन्होंने इसके लिए विशेष पंफलेट भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सामाजिक बहिष्कार करना गलत
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि जिस प्रकार किसान आंदोलन की आड़ में भाजपा व जेजेपी नेताओं का सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है, वह सही नहीं है। इससे प्रदेश के भाईचारे को धक्का लगेगा। उन्होंने कहा कि खापों को भी चाहिए कि इस प्रकार से व्यवस्था न बिगड़ने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed