{"_id":"64a3191258c42bab31021eb9","slug":"no-nomination-came-again-for-the-post-of-sarpanch-in-farain-khurd-village-jind-news-c-199-1-sroh1007-2134-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फरैण खुर्द गांव में सरपंच पद के लिए फिर नहीं आया कोई नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फरैण खुर्द गांव में सरपंच पद के लिए फिर नहीं आया कोई नामांकन
Tue, 04 Jul 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में पंच और सरपंच का उपचुनाव नौ जुलाई को होगा। इसमें फरैण खुर्द में सरपंच तथा 164 वार्डों में पंचों के लिए उपुचनाव होने थे। फरैण खुर्द गांव में इस बार भी सरपंच के लिए कोई नामांकन नहीं आया, इसलिए यहां पर सरपंच का चुनाव नहीं हो पाएगा। वहीं 164 पंचों में से 124 का सर्वसम्मति से चुनाव हो गया है, जबकि 33 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं आया। अब केवल सात वार्डों में ही पंच के लिए उपचुनाव होंगे।
नवंबर 2022 में हुए पंचायती राज चुनावों में नरवाना के फरैण खुर्द गांव में एससी के लिए आरक्षित श्रेणी से सरपंच बनने का नोटिफिकेशन जारी हुआ था लेकिन गांव में एससी वोट नहीं होने के कारण नामांकन ही दाखिल नहीं हो पाए थे। दरअसल चुनाव के लिए साल 2011 की जनगणना का डेटा उठाया गया था और उस समय गांव फरैण खुर्द के आसपास के ईंट-भट्ठाें पर काम करने वाले मजदूरों को गांव की जनगणना में एससी कैटेगरी में शामिल किया गया था। कुछ समय के बाद ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर यहां से चले गए और गांव में एससी जनसंख्या जीरो हो गई लेकिन सरपंच के लिए गांव को एससी कैटेगरी के लिए रिजर्व कर दिया गया। ऐसे में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो पाया और गांव का चुनाव रद्द हो गया था। इस बार भी यही स्थिति बनी और एससी पुरुष के लिए रिजर्व पद पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
बॉक्स
ग्रामीणों ने की थी सामान्य श्रेणी में सरपंच बनाने की मांग
आम चुनाव के समय भी गांव के पूर्व सरपंच जोगेंद्र सिंह चहल ने सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि उनके गांव में एससी वोट ही नहीं तो फिर उनका गांव रिजर्व क्यों किया गया लेकिन चुनाव आयोग या सरकार की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं आया। गांव में सात पंचों के वार्ड हैं। इनमें से छह का चुनाव हो चुका है। एक वार्ड को बीसी के लिए आरक्षित किया गया था लेकिन इसमें भी किसी ने नामांकन नहीं किया। वहीं पंचों ने गांव की सरोज देवी को कार्यकारी सरपंच चुन लिया था, तभी से सरोज देवी ही कार्यभार देख रही हैं। सरोज देवी ने कहा कि इस बार भी उनके गांव को एससी के लिए रिजर्व कर दिया। एससी वोटर नहीं होने के कारण उनके गांव से कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बॉक्स
इस ब्लॉक में सर्वसम्मति से चुने गए पंच
ब्लॉक पंच के कुल पद
सर्वसम्मति से चुने पंच
अलेवा
-16
-10
जींद
-34
-27
सफीदों
-09
-05
पिल्लूखेड़ा
-08
-05
नरवाना
-32
-21
उझाना
-10
-7
उचाना
-40
-34
जुलाना
-15
-15
कुल
-164
-124
बॉक्स
सात पंचों के चुनाव के लिए होगा मतदान
अलेवा ब्लॉक से चार, जींद से छह, सफीदों और पिल्लूखेड़ा से तीन-तीन, नरवाना से 11, उझाना से दो तथा उचाना से चार वार्डोंं में पंच के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए इन वार्डों में पंच का पद खाली रहेगा। अलेवा ब्लॉक में दो वार्डों के लिए, जींद और सफीदों में एक-एक वार्ड, उझाना में एक और उचाना में दो वार्डों में पंच के लिए नौ जुलाई को मतदान होगा। उसी दिन शाम को ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
बॉक्स
फरैण खुर्द समेत जहां से भी नामांकन नहीं आए, उनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। जिन सात वार्डों में पंच के लिए नामांकन आए हैं, वहां नौ जुलाई को मतदान होगा।-डॉ. मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी