फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no injection of anti rabies in uchana hospital since 6 months

छह महीने से उचाना अस्पताल में नहीं है एंटी रेबीज इंजेक्शन

Tue, 01 Oct 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
no injection of anti rabies in uchana hospital since 6 months
बंदर और कुत्तों के काटने के बाद लगने वाले एंटी रेबीज इंजेक्शन छह महीनों से नागरिक अस्पताल में खत्म हैं। यहां पर बंदर और कुत्ते के काटे पर मरीज को यहां पर एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं मिलने पर बाजारों से दवा की दुकानों से महंगे इंजेक्शन खरीद कर लगवाने पड़ रहे हैं। मरीजों का कहना है कि एक या दो महीने से नहीं बल्कि छह महीने से इंजेक्शन नहीं है। हर रोज पांच से छह मरीज अस्पताल में आते हैं। बीपीएल व गुलाबी कार्ड धारकों को अस्पताल में मुफ्त इंजेक्शन लगता है तो अन्य मरीजों को 100 रुपये प्रति इंजेक्शन के देने पड़ते हैं। बाजार में एक इंजेक्शन 300 रुपये से ऊपर का आता है।
विज्ञापन

बंटी, विकास, वीरेंद्र, नरेश ने कहा कि छह महीने से नागरिक अस्पताल उचाना में एंटी रेबीज का इंजेक्शन खत्म है। रोजाना बंदर व कुत्ते के काटने के मामले आ रहे हैं। अस्पताल में भी पांच से छह मरीज आ रहे हं, लेकिन यहां पर एंटी रेबीज के इंजेक्शन न मिलने पर बाजार से महंगे दाम में इंजेक्शन खरीदकर लगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

10 तक आ जाएगी सप्लाई
कई बार एंटी रेबीज इंजेक्शन की सप्लाई को लेकर डिमांड भेजी जा चुकी है। 10 अक्तूबर तक अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन की सप्लाई आ जाएगी। छह महीने से अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुशील गर्ग, एमओ, नागरिक अस्पताल उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed