फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NHM employees will get shaved after the protest today

Jind News: एनएचएम कर्मचारी आज प्रदर्शन के बाद करवाएंगे मुंडन

Mon, 12 Aug 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will get shaved after the protest today
11जेएनडी11-मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। संवाद
जींद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर रविवार को 17वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर निर्णय लिया गया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बहरी सरकार को जगाने के लिए सोमवार को सामूहिक तौर पर मुंडन करवाएंगे। इससे पहले प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता डॉ. नवीन जांगड़ा (स्कूल हेल्थ) व मंच संचालन कुशलवीर (किशोर स्वास्थ्य सलाहकार) ने किया।
विज्ञापन

हड़ताल में कुलदीप, अमित लाड़वाल, शीतल, गणपत रांगी, रामफल, गौरव सहगल, जितेंद्र वत्स, सोनिया, सुनील सैनी, पिंकी, जयश्री, गीता, कमलेश बिश्नोई, सीमा, सुषमा, मीना, सरोज, नवीन, विनय, राम अवतार, राम गोपाल, सुरेश, संगीता, बिमला ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए, सर्विस रूल के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, एलटीसी, ग्रेच्युटी व एक्सग्रेशिया का लाभ दिया जाए, कर्मचारियों को सेवा के अनुसार ईएल, स्टडी लीव, ट्यूशन फीस का लाभ दिया जाए, आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए, बांड प्रथा को समाप्त करने, एनएचएम कर्मियों को ट्रांसफर सुविधा देने, वर्ष 2017 से 2024 तक कर्मियों की हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने व सेवा अवधि में गणना करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आंदोलन का शेड्यूल

सरकार ने एनएचएम कर्मचारी हरियाणा सांझा मोर्चा से बातचीत का कोई न्योता नहीं दिया है। तब तक समाधान नहीं निकलेगा जब तक बातचीत नहीं होगी। जिस पर निर्णय लिया गया है कि सरकार को अपनी बात सुनाने के लिए सोमवार को पांच-पांच पुरुष साथी सभी जिलों में मांगो के साथ सार्वजनिक मुंडन करवाएंगे व सड़कों पर अपनी मांगों के साथ मार्च निकालेंगे। 13 अगस्त को कर्मचारी जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगेंगे। 14 अगस्त को एनएचएम कर्मचारी सभी जिलों में सड़कों पर अपनी मांगों के साथ मार्च निकालेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर एनएचएम कर्मचारी जिलों में धरनास्थलों पर रक्तदान करेंगे। 16 अगस्त को मांगों के साथ मार्च निकालेंगे। अगर फिर भी सरकार न उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आमरण अनशन पर जाने के लिए मजबूर होेंगे।

11जेएनडी11-मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। संवाद

11जेएनडी11-मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed