{"_id":"63ea7f0e2fcf0c17bd0b999c","slug":"new-ration-card-holders-will-get-ration-for-the-month-of-january-and-february-jind-news-c-17-1-65637-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: नए राशनकार्ड धारकों का जनवरी और फरवरी माह का मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नए राशनकार्ड धारकों का जनवरी और फरवरी माह का मिलेगा राशन
Mon, 13 Feb 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। डीसी डॉ. मनोज कु मार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा दिसंबर 2022 में राशन कार्डों को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा गया था। जिसके अंतर्गत जिला में 168289 पात्र राशन कार्ड जारी किए गए थे। इनकी गेहूं की 36975 क्विंटल व चीनी की 1601 क्विंटल एलोकेशन प्राप्त हुई थी। इसका वितरण विभाग द्वारा कर दिया गया था।
इसके बाद जनवरी 2023 के अंत तक जिला में 4088 राशन कार्ड बढकर राशन कार्डों की संख्या 172377 हो गई। जनवरी में बढ़े हुए 4088 राशन कार्डो की एलोकेशन प्राप्त नहीं हुई थी। अब हरियाणा सरकार ने जनवरी 2023 में जिन लाभार्थियों को राशन प्राप्त नहीं हुआ है। उन पात्र परिवारों को फरवरी माह में जनवरी व फरवरी दोनों महीनों का राशन वितरित किया जाएगा। इसके तहत गेहूं निशुल्क व चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो वितरित की जाएगी। इसलिए जिन पात्र परिवारों को जनवरी 2023 में राशन प्राप्त नहीं हुआ। वह फरवरी में जनवरी व फ रवरी दोनों महीनों का राशन अपने नजदीकी डिपोधारक से प्राप्त करें।