{"_id":"6835ff999ef68c6547059a14","slug":"new-batch-of-mission-buniyaad-started-jind-news-c-199-1-jnd1002-135367-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मिशन बुनियाद के नए बैच की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मिशन बुनियाद के नए बैच की हुई शुरुआत
विज्ञापन
27जेएनडी11-कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत शिक्षक
जींद। मिशन बुनियाद के तहत नए बैच की शुरुआत हुई। इसका मुख्य कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिंह लोहान और प्राचार्य अनिता सांगवान ने शिरकत की।
जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थी संसाधनों की कमी के कारण जीवन में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाती है।
विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। जिले में बुनियाद केंद्रों की कुल संख्या पांच है। जिला विज्ञान विशेष रणधीर सिंह लोहान ने कहा कि मई की शुरुआत में मिशन बुनियाद लेवल-3 का परिणाम आया था। इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह में विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई थी और दाखिले दिए गए थे। जिले के 396 विद्यार्थियों का नाम मिशन बुनियाद की लेवल-3 लिस्ट में आया था।