फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence... Train did not run even after the scheduled time, passengers created a ruckus

Jind News: लापरवाही... तय समय के बाद भी नहीं चली ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

Tue, 17 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Negligence... Train did not run even after the scheduled time, passengers created a ruckus
जींद। दिल्ली के लिए रोजाना शाम को 6:55 पर चलने वाली 04982 पैसेंजर ट्रेन एक घंटे बाद रवाना हुई। इस ट्रेन को 7:30 बजे तक भी प्लेटफाॅर्म पर नहीं खड़ा किया गया था। इससे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे पांच मिनट बाद आठ बजे ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे और यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन यात्री स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


यात्री अनिल कुमार, नवीन, सतीश, अजमेर, विक्की, संतोष, नीलम का कहना था कि रेलवे अधिकारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। जान बूझकर रोजाना ट्रेन को देरी से चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। हालांकि 04982 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लेट नहीं हो सकती, क्योंकि यह ट्रेन जींद से ही दिल्ली के लिए रवाना होती है लेकिन रेलवे कर्मचारी इस ट्रेन को सात बजे तक भी प्लेटफाॅर्म पर खड़ा नहीं करते। यात्री ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर आने का इंतजार करते रहते हैं लेकिन तय समय के बाद तक भी ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर नहीं लगाई जाती। साेमवार शाम को भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे कर्मचारी से उलझे यात्री

स्टेशन मास्टर से मिलने के बाद यात्री प्लेटफाॅर्म-3 पर पहुुंचे, जहां एक रेलवे कर्मचारी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन यात्री उस रेलवे कर्मचारी से ही उलझ गए। यात्रियों का आरोप था कि रेलवे कर्मचारी उनको गुमराह कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारी का कहना था कि ट्रेन में प्रेशर न बन पाने के कारण प्लेटफाॅर्म पर नहीं लाया गया, इस कारण लेट होने की समस्या आई। इस पर यात्रियों ने कहा कि आज प्रेशर की दिक्कत हो गई होगी लेकिन रोजाना ही इस ट्रेन को देरी से चलाया जा रहा है। प्लेटफाॅर्म-3 पांच बजे के बाद खाली ही था। उस समय कर्मचारियों ने प्रेशर ठीक नहीं किया। जब ट्रेन के चलने का समय हुआ तभी प्रेशर जांचा, यह कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है।




दिल्ली-जाखल ट्रेन के समय चलाई मालगाड़ी
शाम को रोजाना सात बजे दिल्ली से जाखल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय है। इस ट्रेन के समय पर तकरीबन मालगाड़ी को चलाया जाता है। फिर इस ट्रेन को जींद जंक्शन पर रोक दिया जाता है और 15-20 मिनट के बाद पैसेंजर ट्रेन रवाना की जाती है। सोमवार को भी दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन सवा सात बजे जींद जंक्शन पहुंच गई थी लेकिन उसके पहुंचते ही मालगाड़ी को रवाना कर दिया। इससे टोहाना, जाखल जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई, क्योंकि ट्रेन एक घंटे की देरी से जाखल स्टेशन पहुंची।

----

तकनीकी दिक्कत आने के कारण ट्रेन को प्लेटफाॅर्म पर लाने में देरी हो गई। ट्रेन में प्रेशर नहीं बन पा रहा था। इसी कारण ट्रेन को देरी से चलाया गया।

--जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed