फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National pulse polio eradication campaign will be run in the district from March 3 to 5.

Jind News: तीन से पांच मार्च तक जिले में चलाया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान

Tue, 27 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
National pulse polio eradication campaign will be run in the district from March 3 to 5.
27जेएनडी17: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल। स्वयं
जींद। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि भावी पीढ़ी को पोलियोमुक्त रखने के लिए राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक साथ पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिलाभर में तीन से पांच मार्च तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिला में कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप्स से वंचित न रहे, इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। इसके लिए तीन मार्च को बूथ लेवल पर तथा चार व पांच मार्च को घर-घर जाकर विभाग के कर्मियों द्वारा पात्र बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा सभी विभाग पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। विशेषकर आंगनबाड़ी वर्कर व शिक्षा विभाग के कर्मियों के सहयोग से यह सुनिश्चित करें कि 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाए। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी भयंकर बीमारी का शिकार व्यक्ति न केवल अपने आप को असहाय महसूस करता है बल्कि सामान्य जीवन व्यतीत करने से भी वंचित रहता है।
विज्ञापन


पल्स पोलियो अभियान के लिए जिला में बनाए 805 बूथ

पल्स पोलियो अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत जिला में 805 बूथ बनाए गए हैं जिसमें एक लाख 34 हजार 392 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। कार्य को करने के लिए जिला में 193 सुपरवाइजर व 3068 वैक्सीनेशन बूथ मेंबर लगाए गए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग से जुडे अधिकारियों से कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए वे अपने अधीनस्थ स्टाफ की डयूटी लगाएं। उन्होंने बताया कि पोलियो एक ऐसा वायरस है जिसके किसी भी ग्रस्त बच्चे से अन्य बच्चों में भी होने की स भावना बनी रहती है।
विज्ञापन


11 से 17 मार्च तक चलाया जाएगा एनिमिया अभियान

उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 से 17 मार्च तक एनिमिया एलिमिनेशन सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्कूलों में जाकर एनिमिया से प्रभावित बच्चों की जांच कर उन्हें दवाई व खाद्य सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताया कि चूकि स्कूलों में इस दौरान परीक्षाएं चली हुई हैं। अत: स्कूलों मे पढ़ने वाले छात्रों खासकर लड़कियां व ऐसे बच्चे जो पहले जांच के दौरान एनिमिया से ग्रस्त पाए गए थे, उनका शेड्यूल बनाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करवाने में सहयोग करें।

27जेएनडी17: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल। स्वयं

27जेएनडी17: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed