फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   national haiway jam

दिल्ली पटियाला राजमार्ग पर दो घंटे लगाया जाम

Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 धान के फसल की खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार दोपहर अनाज मंडी के बाहर  दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने करीब दो घंटे तक राजमार्ग बंद रखा।
 जाम की सूचना पर थाना प्रभारी और मार्केट कमेटी सचिव के आश्वासन पर किसान जाम खोलने पर राजी हुए।
अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों का आरोप है कि वह कई दिन से मंडी में डेरा डाले हुए हैं, उनकी फसल की बिक्री नहीं हो रही है। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जाम लगने से सड़क पर दोनों वाहनों की लंबी लाइन लग गई। किसानों का कहना है कि चार दिन से उनकी धान की फसल की बिक्री नहीं हुई है। किसानों का आरोप है कि सरकारी खरीद कुछ ही समय के लिए की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक दुकान पर सरकारी बोली पंद्रह दिनों में आती है। इसलिए उन्हें मजबूरन खुली बोली पर फसल बेचनी पड़ रही है। अगर सरकार बोली पर धान की फसल बेचनी है तो पंद्रह दिनों के करीब उन्हें इंतजार करना पड़ता है।

जाम की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह एवं मार्केट कमेटी सचिव सविता मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि धान की लगातार सरकारी खरीद होगी। इस आश्वासन के बाद ही किसान जाम खोलने के लिए राजी हुए।

दिन भर होगी बोली
धान की सरकारी खरीद समय पर की जाएगी। किसानों को किसी भी बात की दिक्कत नहीं होगी। सरकारी बोली प्रतिदिन सुबह नौ से दो बजे तक होगी। इसके बाद ओपन बोली में भी किसानों की फसल को खरीदा जाएगा।
सविता सैनी, मार्केट कमेटी सचिव जुलाना।

धान की सरकारी खरीद समय पर नहीं हो पाती है। शेड नहीं होने के कारण धान की खुले में पड़ी ढेरियों में मिट्टी मिल जाती है। मंडी में साफ-सफाई नहीं है। धान की सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को कई दिनों तक मंडी में रहना पड़ता है। प्रशासन के आदेश अनुसार कई ढेरी बिना बोली के नहीं खरीद जाएगी। इस कारण भी किसानों में रोष है।

मनोज ढिगाना, जुलाना मंडी एसोसिएशन के प्रधान

कई दिनों से मंडी में डला है डेरा
धान की फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा है। मंडी में फसल बेचने के लिए कई दिनों तक रहना पड़ता है। गेहूं की बिजाई करने का समय भी है। वह मंडी में रहेंगे या गेहूं की बिजाई करेंगे। फसल नहीं बेचने से उन्हें अनेक दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।
बलजीत किसान नंदगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed