फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CLG settles wage dispute without going to court

Jind News: सीएलजी ने बिना कोर्ट गए मजदूरी विवाद का कराया समझौता

Wed, 26 Aug 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
CLG settles wage dispute without going to court
जींद। जिला पुलिस की कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप (सीएलजी) व्यवस्था के माध्यम से छोटे-मोटे विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त मजदूरी विवाद का सीएलजी-3 ने दोनों पक्षों को बुलाकर निपटारा कराया। राजमिस्त्री की दस दिन की बकाया मजदूरी को लेकर ठेकेदार से विवाद चल रहा था। समझौते के बाद ठेकेदार ने पूरी बकाया राशि का भुगतान कर दिया। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार राजमिस्त्री का काम करता है। उसने ठेकेदार सुरेश के कहने पर गांव लोहचब में एक मकान बनाया था। काम के दौरान उसकी दस दिन की दिहाड़ी बकाया रह गई। शिकायतकर्ता के अनुसार ठेकेदार मजदूरी देने से मना कर रहा था। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी। सीएलजी-3 ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने के लिए समझाया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और ठेकेदार ने अशोक कुमार को पूरी बकाया मजदूरी दे दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने संतोष जताते हुए शिकायत पर आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया। पुलिस के अनुसार सीएलजी के माध्यम से लोगों को बिना न्यायालय गए और बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के विवादों का समाधान मिल रहा है। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर पीसी जैन, एससी पाहवा, बीएम पंवार, एसपीओ बबली और गृह रक्षी राजीव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed