फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narwana players performed brilliantly, won gold in hockey and archery.

Jind News: नरवाना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, हॉकी और तीरंदाजी में जीता स्वर्ण

Wed, 26 Aug 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Narwana players performed brilliantly, won gold in hockey and archery.
फोटो 2 नरवाना। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ। स्रोत संस्थान।
नरवाना। कुरुक्षेत्र में आयोजित विद्या भारती शिक्षण संस्थान की उत्तर क्षेत्रीय 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता में आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय नरवाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 25 अगस्त को गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई।
विज्ञापन

अंडर-17 हॉकी मुकाबले में नरवाना की टीम ने पंजाब की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम में हर्ष कुंडू, अनिकेत, साहिल, हरदीप, अमन, आर्यन, देव, हर्ष, पीयूष, वरुण, कशिश और तन्मय शामिल रहे। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-14 तीरंदाजी स्पर्धा में नवीन, दीपक, नैतिक और साहिल ने उत्कृष्ट निशाना साधते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। दोनों उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेंद्र ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य में भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति व स्टाफ ने खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक मदन और संरक्षक आचार्य अश्वनी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed