{"_id":"63dd555448e40d3d3e5ba68b","slug":"na-jind-news-c-17-1-56135-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेंटिंग में ज्योति तो मटकी सजाओ प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेंटिंग में ज्योति तो मटकी सजाओ प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम
Sat, 04 Feb 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी व स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दस सरकारी विद्यालयों के लगभग 240 विद्यार्थियों ने मटकी सजाओ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जींद से ज्योति प्रथम, मनभरी द्वितीय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा से गर्व तृतीय स्थान पर रहा। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्तर से सोनिया प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जींद से सलमा द्वितीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा से एकता तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापक आशीष, संस्कृत अध्यापक राजेश कुमार लांबा, अंग्रेजी प्राध्यापक सुनीता दहिया, कला अध्यापक नीलम मलिक ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेश कुमार की देखरेख व लीगल लिटरेसी समन्वयक विकास द्वारा किया गया। प्रवक्ता रेडक्रॉस वीरेंद्र आर्य, प्राथमिक चिकित्सा विशेषज्ञ, जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों को एड्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपजिला शिक्षा अधिकारी रामनिवास, जिला गणित विशेषज्ञ आनंद पाल मौजूद रहे।