{"_id":"6695905420aa10dea703c966","slug":"mphw-expressed-anger-regarding-demands-jind-news-c-199-1-jnd1001-119978-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों को लेकर एमपीएचडब्ल्यू ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों को लेकर एमपीएचडब्ल्यू ने जताया रोष
Tue, 16 Jul 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी07: मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल को ज्ञापन सौंपते हुए एमपीएचडब्ल्यू कर्मी। संवाद
जींद। लंबित मांगों को लेकर सरकार की ओर से की जा रही अनदेखी के खिलाफ एमपीएचडब्ल्यू ने सोमवार को सरकार के खिलाफ रोष जताया। दोपहर बाद जिला संयोजक शक्ति सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में उन्होंने सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल को ज्ञापन सौंपा।
राज्य संयोजन कमेटी सदस्य सुदेश रानी ने बताया कि एमपीएचडब्ल्यू की मांगों पर सहमति के बावजूद विभागीय कार्यवाही में उलझी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग एमपीएचडब्ल्यू के पदनाम संशोधित करने, एनएचएम की महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान 4200 ग्रेड एवं भत्तों का लाभ देने, समाप्त पदों को बहाल करवाने व खाली पदों पर नियमित भर्ती करने, पदोन्नति व कन्फर्मेशन सूची जारी करवाने व पदोन्नति पे स्केल जारी करना शामिल हैं। जिला संयोजक शक्ति सिंह ने कहा कि मांगों पर कार्यवाही न होने से एमपीएचडब्ल्यू में नाराजगी है। इसके रोष स्वरूप राज्य कमेटी के निर्देशानुसार काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों को हल नहीं किया तो राज्य कमेटी के आह्वान पर चार अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी होने वाली किसी भी परेशानी के लिए पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस अवसर पर राममेहर वर्मा, संदीप कुंडू, सुमित्रा देवी, रणधीर चहल, सनोज, नीलम गांगोली, आनंद शर्मा, सुशील शर्मा, ओमप्रकाश, सुनीता मौजूद रहीं।