फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MoU signed between CRSU and DU Skill Training Centre Jind

Jind News: सीआरएसयू और डीयू कौशल प्रशिक्षण केंद्र जींद के बीच सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Tue, 10 Jun 2025 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between CRSU and DU Skill Training Centre Jind
09जेएनडी37-एमओयू पर हस्ताक्षर दिखाते हुए सीआरएसयू और डीयू कौशल प्रशिक्षण केंद्र के सदस्य। स्रोत
जींद। कौशल विकास और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाते हुएए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग और डीयू कौशल प्रशिक्षण केंद्र जींद के बीच एक सहयोग ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

सीआरएसयू के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त प्रयासों के माध्यम से कौशल आधारित कार्यक्रमों का विकास, कार्यशालाओं और संकाय विकास कार्यक्रमों का आयोजन, संयुक्त अनुसंधान को प्रोत्साहन और विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप व एक्सचेंज कार्यक्रमों के अवसरों को सृजित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एमओयू एक भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रणाली की ओर बढऩे का महत्वपूर्ण प्रयास है। वह छात्रों और शिक्षकों को ऐसी व्यावहारिक क्षमताओं से सशक्त करना चाहते हैं जो उन्हें वर्तमान और भविष्य की पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रितु ने कहा कि यह समझौता पारंपरिक अकादमिक ढांचे में व्यावसायिक और व्यवहारिक कौशलों के समावेश को बढ़ावा देगा तथा उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच समन्वय का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेगा। यह सहभागिता न केवल विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षताओं में वृद्धि करेगी, बल्कि उन्हें भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए भी अधिक सक्षम बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed