{"_id":"65e763accbf362c05b055ae7","slug":"mother-and-son-snatched-money-by-hitting-them-on-the-head-with-a-brick-jind-news-c-199-1-sroh1007-113901-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिर में ईंट मारकर मां-बेटे ने छीने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिर में ईंट मारकर मां-बेटे ने छीने रुपये
Tue, 05 Mar 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
जींद। नरवाना में शादी निपटाकर घर जा रहे व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर युवक ने 2200 रुपये छीन लिए। शहर थाना पुलिस ने एक महिला और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
नरवाना की चमेला काॅलोनी के रहने वाले जशन ने बताया कि वह सोमवार शाम को नई बस्ती इस्माइलपुर रोड पर शादी में गया हुआ था। जब वह बाइक पर सवार होकर लौट रहा था तो रास्ते में उसे नई बस्ती निवासी बंटी मिल गया। उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बंटी ने उसकी जेब से 2200 रुपये निकाल लिए, लेकिन उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बंटी की मां बीरो देवी भी आ गई और उसके सिर में ईंट मारी। ईंट लगने से वह गिर गया। इसके बाद मां-बेटा फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बंटी और उसकी मां बीरो देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद