{"_id":"6092e03d8ebc3e8d927d51de","slug":"most-of-the-shops-opened-in-lockdown-in-narwana-jind-news-rtk607333789","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में लॉकडाउन में भी खुल रहीं ज्यादातर दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में लॉकडाउन में भी खुल रहीं ज्यादातर दुकानें
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रदेश में सात दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इसको लेकर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने भी सख्ती बरतने के आदेश दिए हुए हैं, लेकिन नरवाना शहर में आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। नरवाना में लॉकडाउन बेअसर नजर आ रहा है।
शहर में दुकानदार लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। खादी चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक मेले जैसा माहौल बना रहता है। पुराने कारखाने में भी लॉकडाउन के नियमोें की अवहेलना की जा रही है। दुकानदार सरेआम आमजन की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुरानी अनाज मंडी, कृष्णा गली, माल गोदाम रोड व एमसी रोड पर तो लॉकडाउन का माहौल ही नहीं है। शहर के चौकों पर तो पुलिस मौजूद रही, लेकिन सिर्फ दिखावे भर के लिए।
बिना अनुमति दुकानें खुलीं
प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन बुधवार को बिना अनुमति वाली दुकानें भी खुली रहीं। जनरल स्टोर, मिठाई व जूतों की दुकानें खुली रहीं। रेलवे स्टेशन पर घड़ियों व चश्मों की दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा आटो मार्केट में भी दुकानें दोपहर तक खुली रहीं।
विज्ञापन
सख्ती से करवाया जाएगा पालन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ही लॉकडाउन की व्यवस्था की गई है। सरकार के साफ निर्देश हैं कि लॉकडाउन में सख्ती हो। इसको और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।