फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More than 1000 candidates from 17 states will reach Jind in search of life partner

Jind News: 17 राज्यों के 1000 से ज्यादा प्रत्याशी जीवन साथी की तलाश में पहुंचेंगे जींद

Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
More than 1000 candidates from 17 states will reach Jind in search of life partner
06जेएनडी25-विवाह योग्य परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श करते हुए डॉ. राजकुमार गो
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा की ओर से सात सितंबर को श्री श्याम गार्डन में उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य परिचय सम्मेलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में 17 राज्यों के एक हजार से ज्यादा प्रत्याशी अपने जीवनसाथी की तलाश में जींद पहुंचेगे। विदेशों से भी विवाह योग्य प्रत्याशी इस समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में नेपाल से भी विवाह योग्य प्रत्याशियों ने भी पंजीकरण करवाया है। चार राज्यों के मंत्री व विधायक अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके साथ देश प्रदेश से अग्रवाल समाज के कई राष्ट्रीय नेता भी समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इस समारोह का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल की देख रेख में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग, विवाह योग्य युवक-युवतियां और देशभर से आए अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सम्मेलन अग्रवाल समाज के सामाजिक उत्थान का एक मजबूत माध्यम साबित होगा। इस परिचय सम्मेलन समारोह में जहां हरियाणा के प्रत्याशियों ने खूब रुचि दिखाई है, वहीं दिल्ली से भी काफी प्रत्याशियों ने पंजीकरण कराया हैं। इसके साथ-साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, वेस्ट बंगाल, उत्तराखंड, चंडीगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड व असम इत्यादि राज्यों से भी प्रत्याशियों ने इस सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है।
सरस्वती वंदना के बाद मेहमानों का होगा स्वागत
परिचय सम्मेलन सत्र के बाद सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा जिसमें अग्रसेन स्कूल की छात्राएं देश भक्ति से ओतप्रोत सुंदर-सुंदर प्रस्तुति देंगी। इसके बाद भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फिर परिचय सम्मेलन का द्वितीय सत्र शुरू होगा जिसमें देश प्रदेश से आए विवाह योग्य प्रत्याशी मंच पर आकर अपना अपना परिचय देंगे। इसके बाद अतिथियों के भाषण होंगे। फिर सम्मान समारोह होगा जिसमें वरिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन में राष्ट्रीय भजन गायक साक्षी अग्रवाल को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी होंगे शामिल
समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उत्तर प्रदेश की बदायूं विधानसभा से विधायक महेश चंद्र गुप्ता और दिल्ली की शाहदरा विधानसभा से विधायक संजय गोयल अति विशिष्ट अतिथि होंगे। फरीदाबाद से अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता व अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, दिल्ली से यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व ग्लोबल वैश्य फेडरेशन के चेयरमैन जय भगवान गोयल, करनाल से मेयर रेणु बाला गुप्ता, सोनीपत से मेयर राजीव जैन, नगर परिषद कैथल की चेयरमेन सुरभि गर्ग समारोह के अति विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जींद के प्रधान एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता महावीर गुप्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed