{"_id":"65e6ef0009be4e5eac004d62","slug":"money-was-snatched-by-hitting-person-on-head-with-brick-in-jind-case-registered-against-woman-and-youth-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर छीने रुपये, महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर छीने रुपये, महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 05 Mar 2024 03:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 05 Mar 2024 03:38 PM IST
सार
पीड़ित जशन ने बताया कि वह सोमवार शाम को नई बस्ती इस्माइलपुर रोड पर एक शादी में गया था। जब वह शादी से वापस बाइक पर आ रहा था तो रास्ते में उसे नई बस्ती निवासी बंटी मिला। बंटी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के नरवाना में शादी निपटाकर घर जा रहे एक व्यक्ति को सिर पर ईंट से चोट मारकर एक युवक ने 2200 रुपये छीन लिए और फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने एक महिला व एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में नरवाना की चमेला काॅलोनी निवासी जशन ने बताया कि वह सोमवार शाम को नई बस्ती इस्माइलपुर रोड पर एक शादी में गया था। जब वह शादी से वापस बाइक पर आ रहा था तो रास्ते में उसे नई बस्ती निवासी बंटी मिला। बंटी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बंटी उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास करने लगा। बंटी ने उसकी जेब से 2200 रुपये निकाल लिए और फरार होने लगा, लेकिन उसने हिम्मत करके बंटी को पकड़ लिया। इसके बाद बंटी की मां बीरो देवी वहीं मौके पर खड़ी थी और उसने उसके सिर में ईंट मारी। ईंट लगने से वह गिर गया और मां-बेटा दोनों फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बंटी व उसकी मां बीरो देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन