फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Modi is good storyteller, but not prime minister: Abhay Chautala

मोदी अच्छे कथावाचक हैं, पर प्रधानमंत्री नहीं : अभय चौटाला

Tue, 09 Feb 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Modi is good storyteller, but not prime minister: Abhay Chautala
जींद। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में भाषण दिया, उससे साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी एक अच्छे कथावाचक हैं, पर प्रधानमंत्री नहीं। किसानों को आंदोलनकारी जीव बताकर प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले किसानों का मजाक उड़ाया है। उनको देश की 80 प्रतिशत जनता की जरूरत नहीं है, केवल अपने चार मित्रों की जरूरत है, जिनके कहने पर कृषि कानून बनाए गए हैं। यह बात पूर्व विधायक एवं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सफीदों रोड पर पप्पू रेढू के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि वह किसानों में जागृति लाने के लिए अभियान चलाए हुए हैं। पहले चरण में सभी 22 जिलों के एक-एक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में चार-चार बड़े गांवों में जनसभाएं की जाएंगी और तीसरे चरण में प्रत्येक गांव में जनसभाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता का विश्वास खो चुके हैं। जुमलेबाजी में उनसे कोई नहीं जीत सकता। देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले किसान पर ही वह लगाम लगा रहे हैं। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था लेकिन किसानों के कर्ज माफी से वह साफ मना कर गए और चार घरानों का कर्जा माफ कर दिया। प्रधानमंत्री को सबक सिखाने के लिए वह जनजागृति अभियान चला रहे हैं। यदि कोई किसान आंदोलन के लिए उन्हें कहीं भी बुलाएगा तो वह जरूर जाएंगे।
विज्ञापन

बिना आंदोलन के नहीं मिली आजादी
प्रधानमंत्री द्वारा आंदोलन की जरूरत नहीं का जवाब देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को क्या पता आंदोलन का, उन्होंने कोई आंदोलन कभी नहीं किया। देश को आजादी आंदोलन की बदौलत ही मिली थी। यदि स्वतंत्रता सेनानी आंदोलन नहीं करते तो आजादी नहीं मिलती। आडवानी ने अपनी अयोध्या यात्रा के आंदोलन के जरिये ही भाजपा को जिंदा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा में 22 फरवरी को महापंचायत
अभय सिंह ने कहा कि 22 फरवरी को सिरसा में बड़ी महापंचायत होगी। इसके लिए विभिन्न खापों व तपों को निमंत्रण दिया जा चुका है। इसके लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसान नेताओं को निमंत्रण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed