फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MNREGA workers protested against privatization

Jind News: मनरेगा मजदूरों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers protested against privatization
05जेएनडी17-एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते हुए मनरेगा मजदूर। संवाद
नरवाना। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़नपुर गांव के मनरेगा मजदूरों ने जमकर रोष जताया। उन्होंने शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन से लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम जगदीश चंद्र को मांग पत्र सौंपा। बड़नपुर के पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह ने कहा कि देशभर में निजीकरण और तकनीकीकरण के चलते मजदूरों को संगठित क्षेत्र से बाहर धकेला जा रहा है। रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं और महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे मजदूरों का जीवन कठिन हो गया है। हरियाणा में लाखों मजदूरों को नियमित काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने मांग की कि मनरेगा में 100 की बजाय 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम मजदूरी एक हजार रुपये प्रतिदिन तय की जाए। साथ ही भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग की ओर से शुरू किया जाए और लंबित लाभ तुरंत दिए जाएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन परिवारों को प्लॉट आवंटित किए गए थे, उन्हें कब्जा दिलवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed