{"_id":"5f3f95b68ebc3e3d1e002702","slug":"mla-shopkeepers-protest-against-construction-of-dividers-on-bal-bhavan-road-jind-news-rtk5696806114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल भवन रोड पर डिवाइडर बनवाने के पक्ष में विधायक, दुकानदारों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल भवन रोड पर डिवाइडर बनवाने के पक्ष में विधायक, दुकानदारों का विरोध
विज्ञापन
डिवाइडर के विरोध में दुकान बंद करवाते जयति जयति हिंदू महान संगठन प्रमुख अतुल चौहान।
- फोटो : Jind
एक करोड़ 75 लाख रुपये से बने बाल भवन रोड के बीचोंबीच डिवाइडर को लेकर दुकानदारों ने विवाद खड़ा कर दिया है। दुकानदार चाहते हैं कि डिवाइडर न बने, जबकि भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा यहां डिवाइडर बनवाना चाहते हैं। इसको लेकर विधायक ने वीरवार दोपहर में बाल भवन रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि सड़क पर डिवाइडर नहीं बनना चाहिए, जबकि विधायक ने कहा कि यहां पर 50 फुट से भी चौड़ी सड़क है, ऐसे में वे डिवाइडर हटाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि डिवाइडर की चौड़ाई कम से कम रखी जाएगी और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दिया कि जब सड़क ठीक नहीं हो जाती, ठेकेदार को कोई भुगतान नहीं किया जाए।
जानकारी के लिए गोहाना रोड से बाल भवन के रास्ते सफीदों रोड को जोड़ने वाली सड़क कई सालों से खराब पड़ी है। 15 दिन पहले ही इस सड़क को बनाया गया है। ऐसे में डीडीएमसी की मीटिंग में भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने ही इस पर डिवाइडर नहीं बनने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बुधवार को यहां डिवाइडर बनाने का काम शुरू हुआ तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि डिवाइडर बनने से सड़क काफी तंग हो जाएगी और जाम की स्थिति बनी रहेगी। इससे उनकी दुकानदारी भी प्रभावित होगी। इसको लेकर ही विधायक ने वीरवार को यहां दौरा किया था। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और ठेकेदार भी मौजूद रहे।
16 लाख रुपयेे से लगेंगी लाइटें
दरअसल ड्राइंग और टेंडर में बाल भवन रोड के बीच में डिवाइडर और डिवाइडर पर लाइट लगाने का प्रावधान है। इसको नजरअंदाज कर बाल भवन रोड को बिना डिवाइडर के ही बना दिया गया है। ऐसे में बिना डिवाइडर सड़क बनने से यहां लाइट लगाने में भी परेशानी आएगी।
विज्ञापन
ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही
इस दौरान विधायक ने माना कि बिना डिवाइडर के सड़क बनना ठेकेदार और नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही रही है। ठेकेदार ने टेंडर को नजरअंदाज कर सड़क बना दी और अधिकारियों ने इसका निरीक्षण नहीं किया।
सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणी से आहत हैं विधायक
भाजपा विधायक सोशल मीडिया पर शहर के विकास कार्यों को लेकर लोगों द्वारा की जा रही टिप्पणी से काफी आहत नजर आए। उन्होंने डिवाइडर का विरोध कर रहे दुकानदारों से कहा कि वही लोग फेसबुक पर उनके बारे में कुछ न कुछ लिखते रहते हैं और जब शहर को अच्छा किया जा रहा है तो विरोध कर रहे हैं।
नहीं मिला साथ
विधायक मिड्ढा ने इस दौरान लोगों को उलाहना भी दिया, कि उन्हें लोगों का साथ नहीं मिल। दरअसल दौरा करने पहुंचे विधायक के समक्ष लोगों ने सीमेंट की टाइल्स की सड़क बनाने पर आपत्ति जताई। इस पर उन्होंने कहा कि वे तो इसके विरोध में हैं, लेकिन लोगों का साथ नहीं मिल रहा। इसके लिए मुख्यंत्री ने भी उन्हें कहा है कि उनके साथ कोई नहीं है।
दस फुट सड़क बिजली के खंभों से घिरी
बाल भवन रोड पर दोनों ओर बिजली के खंभे लगे हैं। दोनों ओर से पांच-पांच फुट सड़क बिजली के खंभों के चलते घिर गई है। साथ ही तीन-चार जगह ट्रांसफार्मर भी रखे गए हैं। इससे सड़क काफी तंग हो गई है। साथ ही खंभों की आड़ में दुकानदार भी अपना सामान या बोर्ड सड़क पर रख लेते हैं।
दुकान बंद कर जताया रोष
विधायक के दौरे से पहले जयति-जयति हिंदू महान संगठन प्रमुख अतुल चौहान के नेतृत्व में दुकानदारों ने डिवाइडर बनाए जाने का विरोध किया। इसके लिए दुकान बंद कर रोष जताया और एक प्रतिनिधिमंडल डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिला।
अधिकारियों के साथ की जाएगी मीटिंग
इस मुद्दे पर नगर परिषद और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग की जाएगी। बिजली के खंभों को शिफ्ट करवाया जाएगा, ताकि सड़क चौड़ी हो सके। इसके अलावा यहां डिवाइडर भी बनवाया जाएगा।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद।

डिवाइडर बनाने के लिए उखाड़ी गई टाइल्स।- फोटो : Jind

सड़क की पैमाइश करवाते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।- फोटो : Jind

बाल भवन रोड पर हिंदू कॉलेज की दुकानों के पास सड़क किनारे लगे खंभे और सड़क पर रखे गए बोर्ड।- फोटो : Jind