फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minor girl arrested for robbing 14.55 lakh rupees by taking hostage

नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 14.55 लाख रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Minor girl arrested for robbing 14.55 lakh rupees by taking hostage
पटियाला चौक पर 19 मार्च सुबह 10 बजे एक मकान में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 14.55 लाख रुपये लूटने के आरोपी श्याम नगर निवासी पवन को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पटियाला चौक स्थित मकान मालिक मनोज ने बताया था कि वह 19 मार्च को अपने पिता और पत्नी को दवा दिलवाने के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में गया हुआ था। इस दौरान घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। एक नकाबपोश युवक पड़ोस की छत के रास्त उसके घर में घुसा और उसकी बेटी के मुंह को कपड़े से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 14.55 लाख रुपये चोरी कर लिए। उसकी बेटी ने जब बचाव में शोर मचाया तो नीचे काम कर रही उसकी चाची छत पर गई। उसने देखा कि एक नकाबपोश युवक कमरे से 14.55 लाख रुपये लूट कर ले गया। सीआईए इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed