फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   minister observe, devloping work, jind

केंद्रीय मंत्री ने हलके के विकास कार्यों का लिया जायजा

Wed, 20 Jul 2016 11:56 PM IST
jind
jind Updated Wed, 20 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
minister observe, devloping work, jind
अतिरिक्त मंडी, विश्राम गृह के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : bureau
 केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बुधवार को उचाना विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। ण संबंधित आवश्यकताओं पर दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान मंडी इस दौरान अधिकारियों को निर्मानिर्माण, विश्राम गृह के निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी ली। यहां पर 82 एकड़ के करीब अतिरिक्त मंडी का निर्माण हो रहा है। यहां पर विश्राम गृह का निर्माण भी हो रहा है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हलके के लोगों की वर्षों पुरानी अतिरिक्त मंडी की मांग पूरी हो गई है। सीजन में किसानों को गेहूं को उतारने, बैगों की अनलोडि़ंग, लोडिंग को लेकर परेशानी होती थी। मंडी निर्माण के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। विश्राम गृह का निर्माण शुरू होने से वर्षों पुरानी विश्राम गृह की मांग भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फसल बीमा योजना जो शुरू की गई है वो किसानों के लिए सबसे अच्छी फसल बीमा योजना है। 31 जुलाई तक किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। इससे अलग-अलग राशि जमा करवा कर कर किसान फसल का बीमा करवा सकते हैं। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर किसानों को निर्धारित मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अनेकों योजनाएं शुरू की गई है। इंदिरा आवास योजना के तहत जो राशि पहले मिलती थी उसको बढ़ाया गया है। जन-धन योजना बेटियों के लिए शुरू की गई है। विभिन्न तरह की योजनाओं का फायदा लोगों को रहा है। ऑन लाइन सभी सुविधाएं लोगों को दी जा रही है ताकि भ्रष्टाचार समाप्त हो सकें। आज देश का नाम विदेशों में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऊंचा करने का काम किया है। इस मौके पर परमिंद्र, उदयवीर पूनिया, हरेंद्र डूमरखां, सत्यनारायण, सुरेंद्र श्योकंद, कपिल श्योकंद, बिल्लू डूमरखां, कुलबीर चहल, रामकुमार घोघड़िया, नरसी चहल, मदन लोधर, देवी प्रसन्न छातर, अनूप, लीला, विक्रम श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक प्रेमलता ने कहा कि हलके के लोगों की केंद्र, प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी है। आज हलके में विकास कार्य बीते पौने दो साल से हो रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में जों-जों घोषणाएं हलके के लिए सीएम मनोहर लाल ने की थी सब पर काम शुरू हो गया है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। किसान, मजदूर, व्यापारी के हितों को लेकर निरंतर योजनाएं सरकार बना रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed