{"_id":"66eb5b17599fd80bc1097794","slug":"mini-bypass-will-be-built-in-a-month-at-a-cost-of-rs-4-crore-jind-news-c-199-1-sroh1007-123213-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार करोड़ की लागत से एक माह में बनेगा मिनी बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार करोड़ की लागत से एक माह में बनेगा मिनी बाईपास
विज्ञापन
जींद। काफी दिनों से परेशान हो रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जेडी-7 पर बनने वाले मिनी बाईपास का काम शुरू हो गया है। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क दालमवाला अस्पताल से लेकर रोहतक रोड को पार करती हुई भिवानी रोड रेलवे लाइन तक जाएगी। इससे वाहन चालकों को काफी लाभ होगा व रास्ता भी छोटा हो जाएगा।
इस सड़क मार्ग पर लगभग चार करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सफीदों रोड से रोहतक रोड, हांसी रोड व भिवानी रोड पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बहुत छोटा हो जाएगा। इससे शहर के अंदर भी वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। मिनी बाईपास को शहर की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस बाईपास के बनने से शहर के अंदर से वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
गोहाना रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास एक ट्रैफिक लाइट लगाई गई है, ताकि यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद इस मिनी बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सफीदों रोड से जिन वाहन चालकों को रोहतक रोड पर जाना होता है, उनको केवल ढाई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। इस सड़क से पहले ऐसे वाहनों को शहर के बीच से गुजरना पड़ता था, जिसमें लगभग छह किलोमीटर का रास्ता तय करने के अलावा जाम में फंसना आम बात थी। इसके अलावा बाईपास रोहतक रोड होते हुए लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। रास्ता छोटा होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की संख्या ज्यादा हो गई है। पहले इस सड़क के एक तरफ का हिस्सा तारकोल से अस्थाई रूप से बनाया गया था, ताकि वाहनों चालकों को कुछ राहत मिल सके। अब इसे पूरी तरह सीमेंट से बनाया जाएगा। दोनों तरफ सीमेंट की सड़क बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
कभी होता था यहां रजबाहा
कभी इस सड़क की जगह रजबाहा नंबर जेडी-7 होता था। इस रजबाहे के पानी से भिवानी रोड पर खेतों की सिंचाई होती थी। इस रजबाहे से रानी तालाब में भी पानी भरा जाता था। अब इस रजबाहे के स्थान पर पाइपलाइन दबाई गई है, ताकि रानी तालाब में पानी डाला जा सके। इसके ऊपर सड़क बना दी गई। यह सड़क अब शहर में मिनी बाईपास का काम करेगी।
बॉक्स
सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही यह पूरी तरह से चकाचक नजर आएगी। वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क निर्माण को मजबूत किया जाएगा। वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।
-राजकुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी