फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Milk supply stopped in Jind due to non payment, Vita Milk plant remained locked for second day

Jind: पैमेंट नहीं होने के कारण जिले में दूध की सप्लाई बंद, वीटा मिल्क प्लांट पर दूसरे दिन भी लगाया ताला

Fri, 16 Feb 2024 12:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

जींद में वीटा मिल्क प्लांट पर दुग्ध उत्पादक किसानों की लगभग 82 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। पैमेंट नहीं मिलने पर दूध की सप्लाई देने वाले लोगों ने वीरवार को वीटा मिल्क प्लांट पर ताला जड़ दिया था, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। किसान वीटा मिल्क प्लांट के सामने धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
Milk supply stopped in Jind due to non payment, Vita Milk plant remained locked for second day
जींद में वीटा मिल्क प्लांट पर विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में पैमेंट नहीं होने के कारण वीटा मिल्क प्लांट को दूध की सप्लाई देने वाले किसानों ने अपना दूध बंद कर दिया और वीटा मिल्ट प्लांट के गेट पर ताला लगाकर दूसरे दिन भी धरना दिया। इससे वीटा के उत्पादों की सप्लाई नहीं हो सकी। शहर की दुकानों पर दूध खत्म हो गया है। आज दूसरे उत्पाद क्रीम, पनीर भी खत्म हो जाएंगे। इससे लोगों काे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


वीटा मिल्क प्लांट पर दुग्ध उत्पादक किसानों की लगभग 82 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। पैमेंट नहीं मिलने पर दूध की सप्लाई देने वाले लोगों ने वीरवार को वीटा मिल्क प्लांट पर ताला जड़ दिया था, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। किसान वीटा मिल्क प्लांट के सामने धरना दे रहे हैं। सीईओ मिल्क प्लांट द्वारा एक फरवरी से दस फरवरी तक दूध की पैमेंट करने का आश्वासन दिया था लेकिन 15 फरवरी हो गई है। किसी को कोई पैमेंट नहीं मिली है।
विज्ञापन


वीटा मिल्क प्लांट में दुग्ध उत्पादक किसानों का लगभग 82 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। पैमेंट के भुगतान को लेकर एक फरवरी को भी दुग्ध उत्पादक किसानों ने वीटा प्लांट के सामने विरोध जताया था और पैमेंट जारी करवाने की मांग की थी, तब आश्वासन मिला था कि दस फरवरी तक पैमेंट का भुगतान हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दुग्ध उत्पादक किसानों ने वीटा प्लांट के सामने पहुंचे और ताला जड़ कर धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को भी ताला जड़ा रहा और धरना दे रहे हैं। वीटा प्लांट में प्रतिदिन लगभग ढाई लाख लीटर दुग्ध उपभोक्ताओं से खरीदा जाता है। इसकी पैमेंट बकाया है। वीटा प्लांट में दुग्ध उत्पादकों की मांग है कि उनकी पैमेंट जल्द करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed