फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mid-day meal workers raised the demand for a salary of 15 thousand rupees

Jind News: मिड-डे मील वर्कर्स ने 15 हजार रुपये वेतन देने की उठाई मांग

Sun, 18 May 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers raised the demand for a salary of 15 thousand rupees
18जेएनडी06-नेहरू पार्क में बैठक कर मांगों को लेकर रोष प्रकट करती कर्मचारी। संवाद
कर्मचारी वर्ग
विज्ञापन

फोटो 18जेएनडी06
संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। मिड-डे मील वर्कर्स की बैठक रविवार को नेहरू पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान इंद्र सिंह मलिक ने की। बैठक में वर्कर्स की मांगों को मनवाने को लेकर विचार विमर्श कर रणनीति तैयार की गई।

उन्होंने कहा कि वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ सरकार कोई संज्ञान नही ले रही है। पिछले दिनों मांगों को लेकर सीएम ओएसडी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि मिड-डे मील वर्कर्स का वेतन महंगाई को देखते हुए सात हजार से बढ़ा कर 15 हजार प्रतिमाह किया जाए।
विज्ञापन

वर्कर्स को दस की बजाय 12 माह का वेतन दिया जाए। वर्कर्स को प्रतिमाह समय पर वेतन दिया जाए। वर्दी भत्ता 600 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाए। साठ साल की आयु पूरी होने पर तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर वर्कर्स को सेवानिवृत्त किया जाए। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। इस अवसर पर सुनीता, बिमला, माला, शशि, कमलेश, राज, नन्ही, मूर्ति, गीता, बाला, किरण, सुनीता, रानी, लक्ष्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed