फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mid day meal workers protest against demands

मिड डे मील वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 04 Sep 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mid day meal workers protest against demands
मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय से बस स्टैंड तक जिला प्रधान संतोष की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रमेश चंद्र ने कहा कि पूरे देश में लगभग एक करोड़ मिड-डे मील वर्कर्स काम करती हैं। सरकार एक तरफ तो महिला सशक्तीकरण की बात करती है, दूसरी तरफ मिड-डे मील में काम कर रही महिलाओं की मांगों एवं समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश की मिड-डे मील वर्कर्स 3500 रुपये के मासिक मानदेय पर काम करने पर मजबूर हैं। यह वेतन भी कर्मचारियों को केवल दस महीने ही दिया जाता है। मिड-डे मील वर्कर्स लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी, स्वास्थ्य लाभ, मातृत्व लाभ देने की मांग कर रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया। इस अवसर पर कमलेश, रेखा, कैलाश, पूनम, दमयंती, कृष्णा, सविता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed