फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Merchant Navy soldier attacked with sharp weapons

Jind News: मर्चेंट नेवी के जवान पर किया तेजधार हथियारों से हमला

Sun, 05 Jan 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Merchant Navy soldier attacked with sharp weapons
जींद। मर्चेंट नेवी के जवान पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव घिमाना निवासी प्रदीप ने कहा कि वह पिछले आठ साल से मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। वह 15 दिन पहले ड्यूटी से छुट्टी आया था और उसके गांव का एक लड़का मनजीत उर्फ चेली पुत्र शमशेर काफी समय से उसे नेवी में लगवाने के बारे में कह रहा था।
30 दिसंबर को रात वह मनजीत के घर के पास से जा रहा था तो उसने अपने घर के पास रोका और कहा कि नौकरी लगवा नहीं तो उससे बुरा कोई नहीं होगा। जब उसने मना किया तो वह अपने घर से डंडा लेकर आया तो वह बचकर निकल गया। इसके बाद एक जनवरी को मनजीत ने उसे उनके खेत में मिलने के लिए बुलाया और उसे बातों में लगा लिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद मनजीत उर्फ चेली भी वहां पर आ गया और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने उस पर ईंटों से हमला कर बेहोश कर दिया। जांच अधिकारी एसआई मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed