फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Memorandum sent to the Prime Minister regarding cow protection

Jind News: गोवंश संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat, 03 Jan 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the Prime Minister regarding cow protection
03जेएनडी36: जलेबी चौक पर गोवंश को रखने की मांग को लेकर धरने पर बैठा संत कृष्णाश्रम दंडी स्वामी। - फोटो : शहर में प्रभात फेरी निकालकर नगर कीर्तन करते सिक्ख समाज के लोग। स्रोत संवाद
जींद। गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर कृष्णाश्रम दंडी स्वामी ने जलेबी चौक पर धरना दिया है। उन्होंने गोवंश के लिए अस्थाई स्थान जलेबी चौक की प्रशासन से मंजूरी की मांग की थी, लेकिन यहां पर ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने ना मंजूर किया। इसको लेकर वे धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

इससे आहत होकर कृष्णाश्रम दंडी स्वामी ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि भारत की सांस्कृतिक पहचान सनातन मूल्यों, अहिंसा और गोमाता की रक्षा से जुड़ी हुई है, लेकिन वर्तमान समय में इन मूल्यों पर लगातार आघात हो रहा है।
विज्ञापन

रामराज्य का अर्थ केवल शासन व्यवस्था नहीं बल्कि समाज में न्याय, समानता, सुरक्षा और करुणा की स्थापना है। गोवंश को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा प्राप्त है। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सामाजिक संगठन और गोसेवक अपने स्तर पर गोवंश की रक्षा में जुटे हुए हैं, लेकिन उन्हें कई बार प्रशासनिक कठिनाइयों और पुलिसिया सख्ती का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि गोवंश संरक्षण को लेकर सख्त और प्रभावी नीति बनाई जाए, अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा गोसेवा में लगे संगठनों को संरक्षण और सहयोग दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed