{"_id":"678e87b63076ef7e9509d34f","slug":"meeting-tomorrow-on-no-confidence-motion-against-zip-chairperson-manisha-randhawa-jind-news-c-199-1-sroh1009-128716-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिप चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिप चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक कल
विज्ञापन
20जेएनडी24: मनीषा रंधावा। फाइल फोटो
जींद। जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान को लेकर 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे डीआरडीए के काॅन्फ्रेंस हाल में बैठक बुलाई गई है। वाइस चेयरमैन सतीश हथवाला समेत 18 जिला पार्षदों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दो दिसंबर को डीसी मोहम्मद इमरान रजा को शपथ पत्र सौंपे थे। इस पर उस दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए 13 दिसंबर को बैठक बुलाई गई थी। डीसी के अवकाश पर जाने की वजह से बैठक स्थगित हो गई थी।
अब चेयरपर्सन पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दूसरी बार बैठक का समय 22 जनवरी मिला है। उस दौरान बैठक स्थगित होने का मुख्य कारण अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले गुट में के पास बहुमत ना होना सामने आया था। वाइस चेयरमैन गुट को कुछ जिला पार्षदों के चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के पाले में जाने का संदेह था। मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में पर्दे के पीछे भाजपा के एक नेता की भूमिका रही थी। दो दिसंबर को डीसी को अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद सभी 18 पार्षद चंडीगढ़ में सीएम से मिलकर आए थे। उस समय विरोधी पार्षद पूरी तरह से संगठित थे, लेकिन बाद में चेयरपर्सन ने सीएम नायब सिंह सैनी से मिलकर पार्टी को विधिवत जॉइन किया। इसके बाद भाजपा के जींद जिला प्रधान ने चेयरपर्सन को पार्टी में शामिल नहीं होने का बयान देकर मामले को बढ़ा दिया था।
बाक्स
अब डीसी से खुद अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने की मांग
चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए डीसी से मिलकर बैठक जल्द बुलाने की मांग की थी। इस पर डीसी ने 22 जनवरी को बैठक का समय दिया था। चेयरपर्सन ने बताया कि उनके पास कुर्सी बचाने के लिए जिला पार्षदों का जरूरी बहुमत है। चेयरपर्सन को पद से हटाने के लिए विरोधी गुट को 25 में से 17 पार्षदों का बहुमत चाहिए। वहीं, चेयरपर्सन को कुर्सी बचाने के लिए खुद सहित नौ जिला पार्षदों के बहुमत की जरूरत है।
विज्ञापन
बाक्स
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल दून ने बताया कि चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 22 जनवरी को सुबह 12 बजे डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। चेयरपर्सन और सभी जिला पार्षदों को इसकी सूचना भेज दी गई है।