फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meditation is the essential medicine to overcome depression: Subhadra Muni Maharaj

डिप्रेशन दूर करने की शर्तिया दवा है ध्यान : सुभद्र मुनि महाराज

Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Meditation is the essential medicine to overcome depression: Subhadra Muni Maharaj
उचाना। श्रीएसएस जैन सभा स्थानक उचाना में उत्तर भारतीय प्रवर्तक गुरूदेव सुभद्र मुनि महाराज ने कहा कि आज का युग आधुनिक है। कंप्यूटर नवीनतम उपकरण है तो ध्यान प्राचीनतम पद्धति है। कंप्यूटर ने पूरे विश्व को अपने में समेटा तो ध्यान ने समग्र जीवन का बारिकी से दर्शन करवाया। जिस तरह से कंप्यूटर बड़े-बड़े प्रश्नों को मिनटों में हल करने की ताकत रखता है तो ध्यान भी तन, मन की कठिनतम समस्याओं को परेशानियों से सुलझाने की क्षमता अपने में रखता हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का मूल अर्थ है गिनने वाला। वैसे ही गणित के द्वारा भी ध्यान होता है। मानव जितना गणित में पारंपगत होगा उतना ध्यान करने में समर्थ होगा। ध्यान करने के अनेकोनेक फायदे हैं। आजकल भारतवर्ष में तनाव की, डिप्रेशन की बीमारी अपनी जड़ें फैला रही हैं। उसे खत्म करने का जड़ से मिटाने का एक ही साधन है वो है ध्यान। आज मानव अपनी समस्याओं को भीतर ही भीतर दबाए रखता है तभी तो अवसाद का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन

ध्यान करने वाला इन समस्याओं से निजात पा लेता है। जिस तरह तन के लिए भोजन अत्यावश्यक है वैसे ही मन की शांति के लिए ध्यान बहुत जरूरी है। जब मानव ध्यान की बारीकी में पहुंच जाएगा तब वो संसार, आत्मा को भिन्न-भिन्न देखेगा। प्रभु महावीर ने ध्यान के माध्यम से ही केवल ज्ञान (ब्रह्मज्ञान) की प्राप्ति की थी। बड़े-बड़े पर्वतारोही, अंतरिक्ष में जाने वाले साइंसटिस्ट ध्यान योग पद्धति सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को योग पद्धति जरूर सीखनी चाहिए, क्योंकि ध्यान भी एक औषधि है। आज बोलने वाले का जमाना है। हर कोई बोलना चाहता है। सुनने को यहां कोई राजी नहीं है। सभी सुनाने को आतुर है। ज्याद बोलना बहस, विवाद, तनाव और झगड़े को निमंत्रण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed