{"_id":"6442e4c34c59d1dc7309ac6c","slug":"maximum-89-people-found-corona-infected-in-one-day-after-11-months-jind-news-c-17-1-129843-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 11 माह बाद एक दिन में सर्वाधिक 89 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 11 माह बाद एक दिन में सर्वाधिक 89 लोग कोरोना संक्रमित मिले
Sat, 22 Apr 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। जिले में कोरोना को लेकर लापरवाही भारी पड़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 419 रिपोर्ट में 89 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 11 माह बाद गत वर्ष मई के बाद अब तक यह सबसे अधिक आंकड़ा है। जिले में संक्रमण की दर भी शुक्रवार को 21 प्रतिशत से अधिक रही। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या 136 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार आमजन से आह्वान कर रहा है कि कोरोना को लेकर सतर्क रहें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क व शारीरिक दूरी के नियम की पालना करें लेकिन इन आदेशों की कोई पालना नहीं कर रहा है। इसके चलते जींद ने कोरोना के मामलों में शतक लगा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग को मिली 419 रिपोर्ट में 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 22 ने कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हुए हैं। जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 136 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग अबतक 539895 लोगों के सैंपल ले चुका है, जिनमें से 25748 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 553 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। 25059 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। विभाग को अभी भी 259 रिपोर्ट का इंतजार है।
पिछले एक सप्ताह का आंकड़ा
तिथि
संक्रमित मिले
ठीक हुए
21 अप्रैल
89
22
20 अप्रैल
01
03
19 अप्रैल
27
13
18 अप्रैल
39
13
17 अप्रैल
31
18
16 अप्रैल
00
18
15 अप्रैल
18
05
14 अप्रैल
00
07
अगर सैंपलिंग बढ़े तो आंकड़ा पहुंचेगा बहुत अधिक
स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में यदि स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ाता है तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 अप्रैल को मात्र 69 सैंपल, 15 अप्रैल को 218 सैंपल, 16 अप्रैल को 37 सैंपल, 17 अप्रैल को 235 सैंपल, 18 अप्रैल को 296 सैंपल, 19 अप्रैल को 240 सैंपल, 20 अप्रैल को 275 सैंपल, 21 अप्रैल को 263 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक ऐसा एक भी दिन नहीं किया गया है जब सैंपलिंग का आंकड़ा 500 से पार गया हो, जबकि स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा प्रतिदिन 500 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
38 कर्मियों को नहीं मिल एक्सटेंशन कोविड के लिए आउटसोर्स पर लगाए गए 38 कर्मचारियों को एक अप्रैल से हटा दिया गया है। इनमें से 19 कर्मचारी आरटीपीसीआर लैब में काम करते थे जबकि बाकी नागरिक अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में करते थे। इन कर्मचारियों के नहीं होने से सैंपलिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है। यह कर्मचारी एनएचएम के तहत लगाए गए थे लेकिन अभी तक इनको एक्सटेंशन नहीं मिली है। इनमें अधिकतर लैब तकनीशियन ही हैं।
फ्लू कॉर्नर रहता है खाली
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य नागरिक अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में किया जाता है। यहां तीन लैब तकनीशियन, तीन डॉटा एंट्री ऑपरेटर व हेल्पर काम करते थे। इन कर्मचारियों की एक्सटेंशन समाप्त होने के बाद अब यहां पर इनमें से कोई कर्मचारी काम नहीं करता है। जैसे-तैसे करके एक-दो कर्मचारी की यहां ड्यूटी लगाई गई है लेकिन वह भी यहां मौजूद नहीं रहते हैं। जो लैब तकनीशियन स्थायी नौकरी में हैं, वह मुश्किल से दिनभर में 50 सैंपल ले पाते हैं। सैंपलों की जो संख्या है, वह नरवाना, उचाना, जुलाना, सफीदों, अलेवा से आती है।
पुरानी बिल्डिंग में कोविड मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड की व्यवस्था है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, किट व जरूरी दवाइयों का पूरा स्टॉक है। प्रतिदिन लक्षण मिलने पर मरीजों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। आमजन को चाहिए कि शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।
- डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल
कोराना गाइडलाइन का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा मास्क जरूर लगाएं। यदि कोरोना के किसी प्रकार के लक्षण मिलें तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। संक्रमित को अलग कमरे में रहना चाहिए तथा परिवार के अन्य लोगों के साथ कोई भी वस्तु साझा नहीं करनी चाहिए।
-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन