फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Married woman found hanging, had done love marriage one and a half years ago

Jind News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, डेढ़ साल पहले किया था प्रेमविवाह

Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, had done love marriage one and a half years ago
04जेएनडी04-मृतका सिवानी।
जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के गांव सींसर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मायका पक्ष का आरोप है कि उसके पति और ससुरालजनों ने उनकी बेटी की हत्या की है। इस मामले में पति समेत चार ससुरालजनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


सफीदों क्षेत्र की 25 वर्षीय सिवानी ने करीब डेढ़ साल पहले सींसर गांव निवासी राहुल से प्रेमविवाह किया था। शुरुआत में उनके परिजन इस शादी से नाखुश थे लेकिन बाद में दोनों परिवारों ने शादी को स्वीकार कर लिया था। छह महीने से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा था। ससुरालजनों का कहना था कि सोमवार अलसुबह तीन बजे सिवानी मकान में ही फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने ही सिवानी को फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के मायका पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। मायका पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायका पक्ष बोला- सिवानी ने नहीं की आत्महत्या

सिवानी के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे मारने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। मृतका की मां रानी देवी ने कहा कि रविवार को उसकी बेटी सिवानी का उनके पास फोन आया था। उसने कहा था कि राहुल उसके साथ मारपीट कर रहा है वह अदालत में याचिका दायर करेंगी। उन्होंने बताया कि राहुल अक्सर सिवानी के साथ मारपीट करता था। वह रुपये तो कभी बाइक लाने को बोलता था। दो माह पहले पंचायती तौर पर समझौता भी हुआ था। उस समय राहुल ने माना भी था कि वह कभी मारपीट नहीं करेगा लेकिन फिर वह मारपीट करने लगा।


वर्जन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मृतका की मां रानी की शिकायत पर मृतका के पति राहुल, राहुल के पिता, राहुल की बहन, जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--पूर्णदास, प्रभारी, पुलिस थाना नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed