फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man's spiritual power weakens due to deceit and fraud: Pandit

छल-कपट से कमजोर होता है मनुष्य का तपोबल : पंडित

Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Man's spiritual power weakens due to deceit and fraud: Pandit
जींद। असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक पंडित राम निवास अहिरका ने दादा खेड़ा में पूजा-अर्चना के उपरांत कहा कि छल, कपट और असत्य का सहारा लेने से मनुष्य का तपोबल और नैतिक शक्ति कमजोर हो जाती है। उन्होंने कहा कि सत्य, धर्म और सदाचार ही जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

प्रवचन में उन्होंने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि युद्ध के दौरान द्रोणाचार्य अपने दिव्यास्त्रों से पांडव सेना का भारी संहार कर रहे थे। उन्हें रोक पाना बड़े-बड़े महारथियों के लिए भी अत्यंत कठिन हो गया था।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य की एक कमजोरी थी कि वे कोई अप्रिय समाचार सुनते ही ध्यानस्थ हो जाते थे। इसी का लाभ उठाते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने भीमसेन को अश्वत्थामा नामक हाथी का वध करने की योजना बताई। हाथी के मारे जाने के बाद भीम ने द्रोणाचार्य के पास जाकर कहा, अश्वत्थामा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरका ने आगे बताया कि सत्य की पुष्टि के लिए द्रोणाचार्य धर्मराज युधिष्ठिर के पास पहुंचे। तब युधिष्ठिर ने कहा, अश्वत्थामा मारा गया... नर या कुंजर। इसी बीच भगवान श्रीकृष्ण ने शंखनाद कर दिया, जिससे द्रोणाचार्य आगे के शब्द नहीं सुन सके और उन्होंने अपने पुत्र अश्वत्थामा के मारे जाने का विश्वास कर लिया।
पंडित राम निवास अहिरका ने कहा कि इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि छलपूर्ण आचरण का प्रभाव व्यक्ति के तप, तेज और नैतिक बल पर अवश्य पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed