फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Manoharpur's Sarpanch, Preeti, Gives New Momentum to Development

Jind News: मनोहरपुर की सरपंच प्रीति ने विकास को दी नई रफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Manoharpur's Sarpanch, Preeti, Gives New Momentum to Development
19जेएनडी41: प्रीति।
जींद। मनोहरपुर गांव की सरपंच प्रीति महिलाओं की सशक्त नेतृत्व क्षमता का उदाहरण बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव के विकास को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं को जमीन पर उतारा है और ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सरपंच प्रीति बताती हैं कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना करवाई जिससे ग्रामीणों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता। साथ ही गांव के तालाब का सुंदरीकरण करवाया जिससे न केवल पर्यावरण सुधरा बल्कि गांव की सुंदरता भी बढ़ी है।
विज्ञापन

पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। इसके अलावा सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए कबीर भवन और चौपाल का निर्माण करवाया गया जहां ग्रामीण एकत्र होकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरपंच प्रीति ने बैंकट हॉल के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजा है जिस पर जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
प्रीति के नेतृत्व में गांव में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने न केवल आधारभूत सुविधाओं को बेहतर किया है बल्कि गांव को एक संगठित और स्वच्छ दिशा देने का कार्य भी किया है।

सरपंच प्रीति की यह पहल अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बन रही है। उन्होंने साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और समर्पण से गांव के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed