फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Manohar Lal directed the Deputy Commissioner to conduct an inquiry and submit a report within one month.

Jind News: मनोहर लाल ने डीसी को एक माह में जांच कर रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश

Tue, 26 May 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal directed the Deputy Commissioner to conduct an inquiry and submit a report within one month.
25जेएनडी21-बायोगैस प्लांट के मसले में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलता हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने रिहायशी क्षेत्र में बने बायो गैस प्लांट के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कई कॉलोनियों के लोगों ने मंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपा।
केंद्रीय मंत्री ने मामले में डीसी मोहम्मद इमरान रजा को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि एक माह के दौरान प्लांट को लेकर आ रही शिकायत की जांच करवाए और उनके पास रिपोर्ट भेजे।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि बलबीर श्योराण के नेतृत्व में मा. सेवाराम, नरेश भनवाला, मा. बिजेंद्र दहिया, संजय कालवा, रमेश लाठर, बलवान फौजी, सतबीर कुंडू, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र गौतम ने कहा कि यदि बायोगैस प्लांट बंद नहीं किया गया तो इसके बड़े दुष्प्रभाव सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तो इस प्लांट की शुरूआत है कि लोगों के गले खराब होने लगे है। बायोगैस प्लांट को शिफ्ट कराने के लिए पिछले दो माह से लोग अपना दर्द निकाल रहे है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी।
मास्टर सेवाराम ने कहा कि इस मसले में प्रशासन की सोच नकारात्मक है। आम व्यक्ति शासन-प्रशासन से नहीं लड़ सकता। शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। इसलिए ग्राउंड लेवल पर जांच करने से बच रहे हैं।

रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट लगाने की मंजूरी किसने दी, सबसे पहले ये जांच का विषय है। बड़े उद्योगपति को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का अधिकार दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed