{"_id":"671bef3f2efd58b1be04fe44","slug":"manhole-cover-missing-in-ward-9-jind-news-c-199-1-sroh1007-124873-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वार्ड 9 में मैनहोल से ढक्कन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वार्ड 9 में मैनहोल से ढक्कन गायब
विज्ञापन
25जेएनडी27: जुलाना के वार्ड में बने नालियों के मैनहाल से गायब लोहे की जालियां।
जुलाना। जुलाना में नगरपालिका ने गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों के मैनहोल से ढक्कन गायब हैं। इसके कारण खुले मैनहोल के चलते छोटे बच्चें गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं।
जुलाना के महम रोड पर नगरपालिका द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए सडक़ के दोनों तरफ नालियों का निर्माण किया गया था। इन नालियों पर मैनहोल भी बनाए गए थे। इनको लोहे की जालियों से ढका गया था, लेकिन शरारती तत्व उन्हें उखाड़कर ले गए। इस कारण अब नालियों के मैनहोल पर ढक्कन नहीं होने के कारण आए दिन छोटे बच्चे उनमें गिर जाते हैं।
वार्ड के पूर्व पार्षद सुभाष पांचाल ने बताया कि इस बारे में कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह वार्ड के लोगों के हितों को देखते हुए नालियों के मैनहोल पर ढक्कन या जालियां लगाएं, ताकि छोटे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नालियों की भी नियमित सफाई की जानी चाहिए, ताकि सड़कों पर गंदा पानी न आए।
विज्ञापन
जुलाना में नगरपालिका प्रशासन ने कई वार्डों में गलियों के साथ अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण कार्य करवाया था। इन नालियों में थोड़ी-थोड़ी दूर पर मैनहोल बनाए गए थे, ताकि नालियों की साफ-सफाई हो सके और इन पर लोहे की जालियां रखी गई थीं, ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो, लेकिन अब इन नालियों के मैनहोल से लोहे की जालियां गायब हैं, इसलिए नपा प्रशासन को चाहिए कि मैनहोल पर जालियां रखी जाएं। -सुभाष पांचाल, पूर्व पार्षद, जुलाना।