फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Major Relief for Cancer Patients... Biopsy Tests to Now Be Conducted at the Civil Hospital Itself

Jind News: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत...अब नागरिक अस्पताल में ही होगी बायोप्सी जांच

Fri, 22 May 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Major Relief for Cancer Patients... Biopsy Tests to Now Be Conducted at the Civil Hospital Itself
22जेएनडी24: नागरिक अस्पताल के नए भवन में रखी कैंसर जांच मशीन का पार्ट। संवाद
जींद। जिले के कैंसर मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में बड़ी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। अब मरीजों को कैंसर की जांच के लिए रोहतक पीजीआई या खानपुर मेडिकल कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की लैब में कैंसर जांच के लिए बायोप्सी मशीन पहुंच चुकी है। इसे जल्द ही स्थापित कर शुरू किया जाएगा। मशीन शुरू होने के बाद मरीजों को जिले में ही कैंसर जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहले ही कैंसर केयर सेंटर शुरू किया जा चुका है। यहां कैंसर मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कैंसर मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा दो स्टाफ नर्स भी प्रशिक्षण लेकर लौट चुकी हैं और डे-केयर सेंटर में सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक मरीजों को बायोप्सी जांच के लिए बाहर रेफर करना पड़ता था। जांच रिपोर्ट आने में कई दिन लग जाते थे जिससे उपचार शुरू होने में देरी होती थी। अब अस्पताल में ही जांच सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर रिपोर्ट और उपचार मिल सकेगा। इससे आर्थिक बोझ भी कम होगा।
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर की समय पर पहचान होने पर इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जिला स्तर पर यह सुविधा शुरू होना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लैब में जीर्णोद्धार का काम पूरा होते ही मशीन इंस्टॉल कराई जाएगी
अस्पताल में रेनोवेशन का काम चला हुआ है। अभी तक लैब का काम बाकी है। लैब में जीर्णोद्धार का काम पूरा करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पत्र लिखा है। इसका काम पूरा होते ही यह मशीन इंस्टॉल कराई जाएगी। इसके बाद यह सुविधा पूरी तरह से शुरू हो पाएगी।
जिले में अब तक 3,474 कैंसर मरीज सामने आए
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जींद में कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक करीब 3474 कैंसर मरीज सामने आ चुके हैं जबकि एक वर्ष में सैंकड़ों नए मरीज दर्ज किए गए हैं। मुंह और गले के कैंसर के मामले सबसे अधिक बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तंबाकू और धूम्रपान इसके प्रमुख कारण हैं।

वर्जन
बायोप्सी मशीन शुरू होने के बाद कैंसर मरीजों को जिला स्तर पर ही बेहतर जांच और उपचार सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को राहत के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। मरीजों की सुविधा के लिए इसको जल्द ही इंस्टॉल करवाया जाएगा ताकि मरीज नागरिक अस्पताल में आकर अपनी जांच करवा सकें।
-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed