{"_id":"69de88a08a30e518fb020824","slug":"major-action-by-avt-staff-three-accused-arrested-11-stolen-bikes-recovered-jind-news-c-199-1-sroh1009-151667-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एवीटी स्टाफ की बड़ी कार्रवाई....तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एवीटी स्टाफ की बड़ी कार्रवाई....तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टाफ जींद ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। आरोपी शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाते थे।
एवीटी स्टाफ के प्रभारी उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन जींद में अर्बन एस्टेट निवासी प्रहलाद ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी बाइक नया बस अड्डा जींद पर खड़ी की थी लेकिन लौटने पर वह वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कर जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई।
पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल को अमन निवासी किशनपुरा और कार्तिक और सौरव निवासी भटनागर कॉलोनी, जींद को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कुल 11 चोरी की बाइक बरामद की गईं जो अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आपस में मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वे मुख्य रूप से नया बस अड्डा, सिविल अस्पताल, कोर्ट परिसर और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को जींद-रोहतक मार्ग स्थित एक गोदाम में छिपाकर रखा जाता था, जहां से पुलिस ने बरामदगी की।