फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahila Samiti will run a campaign against anti-women

Jind News: महिला विरोधी के खिलाफ अभियान चलाएगी महिला समिति

Mon, 29 Apr 2024 03:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Mahila Samiti will run a campaign against anti-women
बैठक में मौजूद महिला समिति पदाधिकारी।
जींद। लोकसभा चुनावों में महिला विरोधी और मनुवादी ताकतों को हराया जाना जरूरी है। जनवादी महिला समिति इसके लिए महिलाओं के बीच में अभियान चलाएगी। यह फैसला जनवादी महिला समिति की शहर में आयोजित जिला कमेटी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूतन प्रकाश ने की और संचालन कार्यकारी जिला सचिव कोशिगन ने किया।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष सविता ने कहा कि पिछले दस सालों में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में भारी बढ़ोत्तरी है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ 28 प्रतिशत अपराध बढ़े हैं। हर दिन 88 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की हकीकत सबके सामने है। भाजपा सरकार ने महिलाओं की बजाय, उनके खिलाफ हिंसा करने वालों को सरकारी संरक्षण दिया है। मंत्री संदीप सिंह, बृजभूषण शरण, कुलदीप सिंह सेंगर, स्वामी चिन्मयानंद, बाबा राम रहीम, आसाराम बापू, हाथरस, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, आसिफ बिलकिस बानो के अपराधियों को कौन नहीं जानता कि वे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रहे हैं तथा उनको बचाने के लिए भाजपा सरकार ने ऐडी चोटी का जोर लगा दिया। मनुवादी सोच रखने वाले ये गिरोह महिलाओं को पुन: संविधान की रोशनी से निकाल कर मनुस्मृति के अंधेरों में धकेलने की चाल चल रहे हैं। महंगाई व बेरोजगारी की सबसे ज्यादा शिकार भी आम महिलाएं हो रही हैं। चुनाव से पहले महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना महिलाओं की आंखों में धूल झोंकना है क्योंकि आने वाले दस सालों में भी इसके लागू होने की कोई संभावना नहीं है। महिलाओं को साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है। इस अवसर पर नीलम, भतेरी, कविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed