{"_id":"6866c2bf410ec508bf03d600","slug":"made-aware-about-prevention-of-mosquito-borne-diseases-jind-news-c-199-1-jnd1002-137230-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया
Thu, 03 Jul 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
कंडेला गांव में लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के अंतर्गत कंडेला गांव में स्वास्थ्य सुपरवाइजर सुरेश कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक, कृष्ण, राजेश, संजय, प्रमोद, सौरव, नरेंद्र, पिंकी और सुमन आदि ने बताया कि बारिश का पानी घरों की छत पर पड़े कबाड़, खाली मटके, टूटे फूटे सामान में जमा हो जाता है।
इसमें डेंगू का मच्छर पनप सकता है। डेंगू बुखार संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। एडीज मच्छर थोड़े से साफ पानी में अपना जीवन चक्र पूरा कर लेता है। इसमें अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, आंख में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होता है। अपने घरों के आसपास जहां गड्ढों में पानी जमा हो तो उसमें मिट्टी भर दें।
यदि मिट्टी डालना संभव नहीं हो तो उस गड्ढे के पानी में कुछ मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बुखार होने पर रोगी को उपचार के लिए तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। इस अवसर पर सुमन, रेखा, कलावती, अनिता, कविता, मीनाक्षी, सीमा, पिंकी, सुनहरी आदि मौजूद रहे।