फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made arrangements after visiting polling stations, satisfied villagers by answering questions

Jind News: मतदान केंद्रों का दौरा कर जानी व्यवस्था, ग्रामीणों से सवालों का जवाब देकर किया संतुष्ट

Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Made arrangements after visiting polling stations, satisfied villagers by answering questions
03जेएनडी17-जींद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा करते एसडीएम राजेश सैनी। स्रोत प्रशास
जींद। एसडीएम एवं जींद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राकेश सैनी ने बुधवार को विभिन्न गांवों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने खेडी तलोडा, खेड़ी, लोहचब, मनोहरपुर, निर्जन तथा बरसाना व जींद शहर में स्थापित लगभग एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखा और वहां मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सभी व्यवस्थाओं को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों पर कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण नए मतदान केंद्रों का गठन किया जा सकता है। वैसे तो ज्यादातर नए मतदान केंद्र पुराने परिसर में ही हैं। फिर भी यहां विशेष ध्यान दिया जाए। राकेश सैनी ने गांवों में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते हैं, इसलिए हर मतदाता को मतदान कर दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत को और मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गांव में आने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है। हर मतदाता को बिना संकोच के मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाता है तो उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में दें। इस तरह की शिकायतों पर जिला प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से सीधी बातचीत भी की और चुनाव से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। मतदाताओं को संतुष्ट करने के बाद एसडीएम ने गांवों में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित सुविधाएं मिलने पर एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर चुनाव कार्यालय के कानूनगो दीपांशु भी मौजूद रहे।

03जेएनडी17-जींद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा करते एसडीएम राजेश सैनी। स्रोत प्रशास

03जेएनडी17-जींद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा करते एसडीएम राजेश सैनी। स्रोत प्रशास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed