फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lover had killed dinesh at behest of wife both arrested

जींद: पत्नी के कहने पर प्रेमी ने की थी दिनेश की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
lover had killed dinesh at behest of wife both arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलेवा। एक माह पूर्व अलेवा निवासी दिनेश की हत्या पत्नी के कहने पर प्रेमी ने सिर में ईंट मारकर की थी। इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए अलेवा निवासी सुनील से पूछताछ के बाद किया। पुलिस ने बुधवार को मृतक की पत्नी सुमन को भी गिरफ्तार कर लिया है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि अलेवा निवासी महिला संतोष ने बताया कि उसका 36 वर्षीय बेटा दिनेश 6 जनवरी को घर से कहीं चला गया। हर जगह तलाश करने के बाद शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद दिनेश का शव बरामद हुआ था, जिसमें पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अब मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील ने बताया कि लगभग 6 माह पहले वह दिनेश के पास साऊंड का काम सीखने आता था। इस दौरान उसकी पत्नी सुमन के साथ प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने मिलकर दिनेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है और हत्या में आरोपी का साथ देने पर मृतक की पत्नी सुमन को बुधवार सुबह घर से ही काबू किया। सुमन को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed