फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lord Vishnu goes into Yog Nidra in Ksheer Sagar for four months: Shastri

भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए चले जाते हैं योग निद्रा में : शास्त्री

Sun, 06 Jul 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu goes into Yog Nidra in Ksheer Sagar for four months: Shastri
06जेएनडी37: सियाराम शास्त्री। संवाद
पिल्लूखेड़ा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी कहा जाता है। इससे आषाढ़ी एकादशी, पद्मा एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत रविवार को रहेगा। इसी दिन से चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है। यह जानकारी देवी मंदिर के पुजारी सियाराम शास्त्री ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चातुर्मास के चार महीने पूजा पाठ, ध्यान, अनुष्ठान के लिए शुभ माने जाते हैं। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा से सीधा चार माह बाद प्रबोधिनी यानि देवउठनी एकादशी को जागते हैं। इस दौरान भगवान के योगनिद्रा के समय सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन संस्कार आदि शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। इसके बाद यह दो नवंबर को देवउठनी एकादशी से ही यह आरंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed