फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Long distance travellers, passengers from places like Chandigarh, Haridwar, Delhi, Loni, Amritsar and Gurgaon

Jind News: चंडीगढ़, हरिद्वार, दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर और गुरुग्राम जैसे लंबे रूट हुए मिस, यात्री परेशान

Tue, 15 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Long distance travellers, passengers from places like Chandigarh, Haridwar, Delhi, Loni, Amritsar and Gurgaon
14जेएनडी05-बस में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी करते यात्री। संवाद
जींद। हिसार में विकास परियोजना कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में जींद से 260 बस गई। इसमें 110 रोडवेज बस और परिवहन समिति की 110 बस शामिल रही। 110 बसों में से 90 बस जींद डिपो की थी, जबकि 20 बस दादरी डिपो से आई थी।
विज्ञापन

इतनी संख्या में बसों के जाने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में सोमवार को चंडीगढ़, हरिद्वार, दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर और गुरुग्राम जैसे लंबे रूट के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, भिवानी और कैथल जैसे लोकल रूट पर भी यात्री परेशान रहे। ऐसे में रोहतक, दिल्ली और कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन का सहारा लिया। वहीं नरवाना, असंध, गोहाना, हांसी जैसे रूट पर प्राइवेट बस चलने से यात्रियों को थोड़ी बहुत राहत मिली। जींद डिपो में इस समय 168 रोडवेज बस हैं और परिवहन समिति की 162 बस अलग-अलग रूटों पर चलती हैं। जबकि जींद डिपो की बसों में हर रोज लगभग 16 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को एक दिन में लगभग 12 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना और पानीपत जैसे लोकल रूट पर यात्रियों को प्राइवेट बसों का ही आसरा होता है। जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का इस्तेमाल करना गलत
सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का प्रयोग करना गलत है। सरकार की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो। वहीं साथ में सरकार को चाहिए कि रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके और साथ ही लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल जाए। .
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।

लंबे रूट के टाइम रहे मिस
हिसार में रोडवेज बसों के जाने पर जींद से अलसुबह लंबे रूट पर चलने वाली बसों के टाइम मिस रहे। इसमें जींद से सुबह 5:50 बजे अमृतसर, 6 बजे डबवाली, 6:20 बजे दिल्ली, 6:30 बजे हरिद्वार, 6:40 बजे चंडीगढ़, 7:10 बजे सालासर, 8:20 बजे लुधियाना, 10:40 बजे पर संगरूर, 11 बजे गुरुग्राम और 12:35 बजे गुरुग्राम जाने वाली बसों के टाइम मिस रहे।



14 अप्रैल को हिसार में आयोजित कार्यक्रम में जींद डिपो से काफी संख्या में बस गई थी। इसके चलते सोमवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को दोपहर बाद रोडवेज बस हिसार से वापस आना शुरू हो गई थी। शाम तक सभी बस डिपो में पहुंच गई थी। मंगलवार से सभी बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा।
-राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।

14जेएनडी05-बस में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी करते यात्री। संवाद

14जेएनडी05-बस में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed